badshahcric

क्रिप्टो करंसी क्या है और उनके प्रकार

क्रिप्टो करंसी क्या है: आज का हमारा यह आर्टिकल क्रिप्टो करंसी क्या है और उनके प्रकार से संबंधित है। बहुत से लोग क्रिप्टो करंसी के बारे में जानते हैं। लेकिन बहुत से लोग ऐसे भी हैं। जिन्होंने क्रिप्टो करंसी का नाम तो काफी बार सुना है।

लेकिन उन्हें क्रिप्टो करंसी के बारे में बिल्कुल भी नॉलेज नहीं है तो आज हम आपको इस आर्टिकल में क्रिप्टो करंसी से संबंधित और उसके कितने प्रकार है। यह सारी जानकारी हम आपको देने वाले हैं। उसके लिए आपको हमारी यह पोस्ट अच्छे से पढ़नी होगी। जिससे आपके मन में जितने भी क्रिप्टो करंसी को लेकर सवाल है। वह क्लियर हो सके।

क्रिप्टो करंसी क्या है

क्रिप्टो करंसी क्या है ? (Cryptocurrency in Hindi)

क्रिप्टो करंसी डिजिटल के समय में एक कंप्यूटर आधारित करेंसी है। जिसका फिजिकली इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। यह एक तरीके से एक कंप्यूटर से दूसरे कंप्यूटर में ट्रांसफर की जाती है और यह सारा कार्य ब्लॉकचेन के माध्यम से होता है। जो ब्लॉकचेन होती है। वह एक बैंक की तरह काम करती है।

इसमें लेनदेन के के जाने वाला सारा रिकॉर्ड ब्लॉकचेन के माध्यम से ही होता है। इसमें होने वाली ट्रांजैक्शन सिर्फ दो व्यक्तियों के बीच ही होती है। तीसरे व्यक्ति इस ट्रांजैक्शन को देख नहीं सकता है।

क्रिप्टो करंसी का इतना ज्यादा पॉपुलर हो जाने का यही कारण है। क्योंकि जिस पर किसी का नियंत्रण नहीं है कोई आपके साथ की हुई ट्रांजैक्शन नहीं देख सकता है तो लोग इसकी और काफी आकर्षित होते जा रहे है।‌ क्योंकि आगे आने वाले समय में डिजिटल इसका और ज्यादा उपयोग होने वाला है।

क्रिप्टो करंसी के फायदे

  • क्रिप्टो करंसी एक डिजिटल करेंसी है जो कंप्यूटर के माध्यम से एक कंप्यूटर से दूसरे कंप्यूटर तक भेजी जा सकती है।
  • क्रिप्टो करंसी को खरीदना बेचना और इन्वेस्ट करना बहुत ही ज्यादा आसान है।
  • क्रिप्टो करंसी को रखने के लिए आपको किसी बैंक की भी जरूरत नहीं पड़ती है यह ऑनलाइन ब्लॉकचेन के माध्यम से इसका रिकॉर्ड रखा जाता है।
  • आजकल का समय डिजिटल का जमाना है तो क्रिप्टो करंसी में इन्वेस्ट करना काफी अच्छा विकल्प हो सकता है।
  • क्रिप्टो करंसी पर किसी भी राज्य या केंद्रीय सरकार का कोई भी नियंत्रित नहीं होता है।
  • क्रिप्टो करंसी को हैक करना बहुत ही ज्यादा मुश्किल है।

क्रिप्टोकरंसी के नुकसान

  • क्रिप्टो करंसी का इस्तेमाल आप सिर्फ ऑनलाइन ही कर सकते हैं फिजिकल तौर पर इसके द्वारा कोई भी लेनदेन नहीं किया जा सकता है।
  • क्रिप्टो करंसी को अभी तक कुछ ही देशों ने लीगल किया हुआ है।
  • क्रिप्टो करंसी को कई देशों ने बेन भी कर दिया है और उसकी फ्यूचर का भी नहीं पता कि कितने देश इसे लीगल करते हैं।
  • क्रिप्टो करंसी का अधिकतर इस्तेमाल इल्लीगल काम के लिए ब्लैक मार्केट में किया जाता है।
  • क्रिप्टो करंसी पर किसी भी सरकार या प्राइवेट अथॉरिटी का किसी भी तरह का नियंत्रण नहीं है अगर इसमें कोई नुकसान होता है तो इसकी भरपाई कोई सरकार या कोई अथॉरिटी नहीं करती है।
  • क्रिप्टो करंसी में अगर आप इन्वेस्ट करते हैं तो इसका प्राइस बहुत तेजी से गिरता और बढ़ता रहता है और यह आपके लिए काफी नुकसानदायक भी हो सकता है।

क्रिप्टो करंसी के प्रकार

देश दुनिया में क्रिप्टो करंसी के 100 से भी ज्यादा प्रकार हैं। लेकिन उनमें से हम आपको कुछ प्रकार के बारे में बता देते हैं। जो काफी ज्यादा प्रचलित है और जिसका इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जाता है। उन पॉपुलर क्रिप्टो करंसी की जानकारी हमने नीचे दी है। वह निम्नलिखित है।

Bitcoin

क्रिप्टो करंसी में अगर किसी करेंसी की बात आती है तो सबसे पहले नाम तो बिटकॉइन का आता है। अधिकतर लोग क्रिप्टोकरंसी के बारे में बाद में पहले बिटकॉइन के बारे में ज्यादा बात करते हैं। बिटकॉइन को सतोशी नाकामोतो ने 2009 में बनाया था। इसका इस्तेमाल डिजिटल करेंसी में ऑनलाइन सामान और सर्विसेज देने के लिए किया जाता है।

Betwinner

Ethereum

अगर बिटकॉइन के बाद किसी क्रिप्टो करंसी का नाम आता है। जिसकी वैल्यू काफी ज्यादा है तो वह एथेरियम है। इसके फाउंडर वितालिक बूटेरिन है। इसे क्रिप्टोकरंसी टोकन के रूप में एथर के नाम से भी जाना जाता है। हाल ही में हार्ड फर्क की वजह से एथेरियम को दो हिस्सों में विभाजित हो गया था। इटेरियम और एथेरियम क्लासिक।

Litecoin

लिटकॉइन भी एक क्रिप्टो करंसी है। जिसे अक्टूबर 2011 में चार्ल्स ली के द्वारा बनाया गया है। जो कि एक गूगल के पुराने एंप्लॉय रह चुके हैं। इसके फीचर्स काफी ज्यादा बिटकॉइन से मिलते जुलते हैं। इसकी ब्लॉक जनरेशन बिटकॉइन के मुकाबले 4 गुना कम है। इसलिए इसकी ट्रांजैक्शन बहुत जल्दी हो जाती है। यह एक स्क्रिप्ट एल्गोरिथ्म बेस्ड इसका माइनिंग के लिए इस्तेमाल होता है।

Dogecoin

डोजिकोइन की कहानी की बात की जाए तो इसे मजाक की तरीके से बनाया गया था। बिटकॉइन को मजाक करने के लिए कुत्ते से इसकी तुलना की गई थी। जो कि आगे चलकर इसने क्रिप्टो करसी का रूप ले लिया इसके फाउंडर बिल्ली मार्कस है। इसकी माइनिंग करने के लिए स्क्रिप्ट एल्गोरिथ्म का इस्तेमाल किया जाता है।

Tether

टीथर मार्केट कैप के साथ सबसे बड़ी स्थिर मुद्रा है। यह बिटकॉइन की ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी के रूप में इसका इस्तेमाल किया जाता है। अमेरिका डॉलर और यूरो जोकि स्थिर मुद्रा है और आगे की स्थिरता को कम करती है। जो भी क्रिप्टो करंसी में निवेश करना चाहते हैं। उनके लिए यह काफी लोकप्रिय विकल्पों में से एक है।

Binance coin

यह क्रिप्टोकरंसी बिनेंस एक्सचेंज के लिए मूल क्रिप्टो करंसी है। अगर इसकी वॉल्यूम की बात की जाए तो दुनिया का सबसे बड़ा एक्सचेंज है। इसे 2017 में लांच किया गया था और इसने अपने प्लेटफार्म को व्यापार के लिए काफी सुविधाजनक और तेजी से विस्तार किया है। जब यह लांच हुआ तो यह 0.10 डॉलर का था और 3 जनवरी 2022 को इसने 5200 पर्सेंट तक की उछाल दी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

Q : क्रिप्टो करेंसी क्या होती है ?

Ans : Cryptocurrency को digital currency भी कहा जाता है. यह एक तरह का Digital Asset होता है जिसका इस्तमाल चीज़ों की खरीदारी या Services के लिए किया जाता है।

Q : बिटकॉइन का मालिक कौन है?

Ans : Bitcoin के मालिक Satoshi Nakamoto है जो जापान के रहने वाले है इन्होंने इसकी शुरुआत 9 जनवरी 2009 को एक डिजिटल करेंसी बिटकॉइन के रूप में की थी ।

आज आपने क्या सीखा

आज हमने आपको इस आर्टिकल में क्रिप्टो करंसी क्या है और उनके प्रकार से संबंधित में काफी जानकारी दी है। हमने आपको कुछ जो की फेमस क्रिप्टोकरंसी है। उनके बारे में जानकारी दी है। वैसे तो 100 से ज्यादा क्रिप्टोकरंसी इस देश दुनिया में मौजूद है। लेकिन जो काफी ज्यादा पॉपुलर है।

हमने उसके बारे में आपको बताया है। अगर आप ऐसे ही इनफॉर्मेटिव पोस्ट और पाना चाहते हैं। आप हमारे ब्लॉग को फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हमें अपना कोई सुझाव देना चाहते हैं या फिर हमसे कुछ जानना चाहते हैं तो आप हमें कमेंट कर सकते हैं।

Naresh Kumar
Naresh Kumarhttps://howgyan.com
इनका नाम नरेश कुमार है और यह इस ब्लॉग के Founder है । वोह एक Professional Blogger हैं जो SEO, Technology, Internet से जुड़ी विषय में रुचि रखते है । इनको 2 वर्ष से अधिक SEO का अनुभव है और 4 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे है। इनके द्वारा लिखा गया कंटेंट आपको कैसा लगा, कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। आप इनसे नीचे दिए सोशल मीडिया हैंडल पर जरूर जुड़े।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here