badshahcric

CSP Full Form in Hindi – सीएसपी का फुल क्या है ?

अगर आप किसी गांव से हैं। तो आपने  CSP जरूर देखे होंगे। लेकिन अगर आप शहर से हैं, तो आपको  नहीं पता होगा CSP आखिर है क्या? वैसे आजकल CSP बड़ा ट्रेंडिंग में है। हम आपको आज अपनी पोस्ट में  CSP के बारे में पूरी जानकारी देंगे।

CSP Full Form in Hindi

गांव के लिए सीएसपी आज एक वरदान है। जिसकी जरूरत गांव के प्रत्येक व्यक्ति को है। आज की पोस्ट बहुत मजेदार होने वाली है। क्योंकि आज की चर्चा सीएसपी के ऊपर है। चलिए शुरुआत करते हैं।

CSP Full Form in Hindi – सीएसपी का फुल क्या है ?

एसपी को अंग्रेजी में Customer Service Point कहते हैं। जिसको हिंदी में ग्राहक सेवा केंद्र बोला जाता है। यह जगह सर्विस के लिए बहुत महत्वपूर्ण होती है। आप सोच रहे होंगे कैसी सर्विस? चलिए आपको बताते हैं।

CSP गांव में इसलिए महत्वपूर्ण है। क्योंकि गांव के लोगों को हर सरकारी सुविधा के लिए शहर जाना पड़ता है। इन केंद्रों पर आपको हर प्रकार की सुविधा मिल जाती है। जैसे बैंक अकाउंट  खोलना, पैसे निकालना, आधार कार्ड करेक्शन, विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं में लाभ इत्यादि।

 CSP क्या करता है ?

सीएसपी गांव के लिए बहुत जरूरी है। क्योंकि पहले हर काम के लिए गांव के लोगों को शहर जाना पड़ता था। इसमें उनका ना केवल वक्त बल्कि पैसे भी बर्बाद होते थे। अब आपके गांव में ही CSP खुल जाने से, सारी ग्राहक सेवा ही आपको गांव में ही मिल जाएंगी।

 आइए जानते हैं सीएसपी पर आप क्या-क्या करवा सकते हैं?

  •  आधार कार्ड बनवाना या करेक्शन करवाना।
  •  वोटर आईडी बनवाना या करेक्शन करवाना।
  •  विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ प्राप्त करना ।
  •  पैन कार्ड बनवाना या करेक्शन करवाना।
  •  बैंक अकाउंट खुलवाना या पैसे जमा करना। ऑनलाइन हर प्रकार से पैसे जमा करना या निकालना।
  •  विभिन्न प्रकार की सभी Digital Service आपको सीएसपी पर मिलती है।

 CSP कैसे खोल सकते हैं ?

सीएसपी खोलने के लिए आपको अपने नजदीकी किसी बैंक से बात करनी होगी। यानी आपको बैंक मैनेजर से यह परामर्श करना होगा कि हमारे गांव के आसपास ऐसा कोई भी केंद्र नहीं है जहां पर लोगों को सुविधाएं दी जा सके। Bank manager आपके द्वारा दी गई एप्लीकेशन पर विचार करेगा। अगर आप सीएसपी खोलने के लिए eligible होंगे। तो आपको बैंक की तरफ से परमिशन दी जाएगी।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आप किसी भी बैंक से यह सेवा प्राप्त कर सकते हैं। सभी बैंक सीएसपी सर्विस देते हैं। जब आपको सीएसपी खोलने की परमिशन मिल जाएगी। तो आपको ना केवल बैंक से कमीशन मिलेगा बल्कि आपको लोगों से सर्विस चार्ज करने के रुपए भी मिलेंगे।

 CSP खोलने के लिए कौन कौन से डॉक्यूमेंट चाहिए?

Betwinner

सीएसपी खोलने के लिए आपको निम्न डॉक्यूमेंट चाहिए। अगर आपने यह सभी डॉक्यूमेंट नहीं बनवाए हैं तो जल्दी से जाकर सभी डाक्यूमेंट्स बनवा लें। उसके बाद ही सीएसपी के लिए परमिशन ले।

  •  आधार कार्ड
  •  पैन कार्ड
  •  वोटर आईडी
  •  ड्राइविंग लाइसेंस
  •  जन्म प्रमाण पत्र
  •  अपनी सभी शैक्षिक योग्यताओं के प्रमाण पत्र तथा मार्कशीट।
  •  मूल निवास प्रमाण पत्र
  •  जाति प्रमाण पत्र
  •  आय प्रमाण पत्र
  •  आवेदन फॉर्म
  •  नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  •  वैलिड मोबाइल नंबर
  •  वैलिड ईमेल आईडी
  •  वैलिड ऐड्रेस प्रूफ।

इन सबके अलावा Bank branch द्वारा कुछ और डॉक्यूमेंट मांगे जा सकते हैं। हमने आपको अनिवार्य डॉक्यूमेंट की लिस्ट दी है। इनकी प्रति लगाना एप्लीकेशन फॉर्म के साथ अनिवार्य है।

ये भी पढ़े:-

HP का फुल फॉर्मAPBS Full Form
ISRO का फुल फॉर्मLCD की फुल फॉर्म

FAQ

Q : सीएसपी का पूरा नाम क्या है ?

Ans : एसपी को अंग्रेजी में customer service point कहते हैं। जिसको हिंदी में ग्राहक सेवा केंद्र बोला जाता है।

Q :  CSP क्या करता है ?

Ans : सीएसपी गांव के लिए बहुत जरूरी है। क्योंकि पहले हर काम के लिए गांव के लोगों को शहर जाना पड़ता था। इसमें उनका ना केवल वक्त बल्कि पैसे भी बर्बाद होते थे। अब आपके गांव में ही  CSP खुल जाने से, सारी ग्राहक सेवा ही आपको गांव में ही मिल जाएंगी।

अंतिम शब्द

उम्मीद है की आपको CSP की फुल फॉर्म के बारे में पता चल गया होगा और अगर आपको CSP के बारे में सम्पूर्ण जानकारी मिल गयी होगी तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और कोई सवाल है तो निचे कमेंट सेक्शन में पूछ सकते है ।

Naresh Kumar
Naresh Kumarhttps://howgyan.com
इनका नाम नरेश कुमार है और यह इस ब्लॉग के Founder है । वोह एक Professional Blogger हैं जो SEO, Technology, Internet से जुड़ी विषय में रुचि रखते है । इनको 2 वर्ष से अधिक SEO का अनुभव है और 4 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे है। इनके द्वारा लिखा गया कंटेंट आपको कैसा लगा, कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। आप इनसे नीचे दिए सोशल मीडिया हैंडल पर जरूर जुड़े।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here