badshahcric

भारत का राष्ट्रीय खेल क्या है ?

भारत का राष्ट्रीय खेल क्या है:आज के इस आर्टिकल में हम बात करने वाले है की भारत का राष्ट्रीय खेल क्या है और बहुत से लोगो को लगता है की क्रिकेट इंडिया का राष्ट्रीय खेल है पर येसा नहीं है और लोगो को क्रिकेट का गेम बहुत पसंद है और रोड पर भी लोग क्रिकेट खेलना शुरु कर देते है ।

भारत का राष्ट्रीय खेल क्या है

बहुत से देशों का अपना राष्ट्रीय खेल है किसी का क्रिकेट है तो किसी का बेसबॉल और सभी का अपना राष्ट्रीय खेल है क्रिकेटइंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय खेल है और अमेरिका का राष्ट्रीय खेल बेसबॉल है,बांग्लादेश का कबड्डी और श्रीलंका का वॉलीबॉल है तो आप यह जानना चाहते होंगे की भारत का राष्ट्रीय खेल कौन सा है।

भारत का राष्ट्रीय खेल क्या है?

बहुत से लोगो को लगता होगा की भारत का राष्ट्रीय खेल हॉकी है पर येसा नहीं है और आपने बचपन से ही हॉकी को राष्ट्रीय खेल के तौर पर जाना होगा और बहुत से किताबे और वेबसाइट में पढ़ा होगा।

भारत में किसी भी खेल को राष्ट्रीय खेल का दर्जा नहीं मिला है लेकिन टोक्यो 2020 में भारतीय हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन के बाद फैंस इस खेल को राष्ट्रीय खेल घोषित करने की मांग कर रहे हैं ।

साल 2020 में, महाराष्ट्र राज्य के धुले जिले के मयूरेश अग्रवाल शिक्षक ने सरकार के साथ RTI (सूचना का अधिकार) दायर की। इसमें वह यह जानना चाहते थे कि हॉकी को भारत का राष्ट्रीय खेल कब घोषित किया गया था ।

जिसके जवाब में खेल मंत्रालय ने साफ़ तौर पर कहा है की सरकार ने किसी भी खेल को राष्ट्रीय घोषित नहीं किया गया है । जिसका कारण यह है कि, भारत सरकार सभी खेलो को बराबरी का दर्जा देना चाहती है । हालाकि हॉकी भारत के लिए एक गौरपूर्ण खेल है ।

बता दें कि हॉकी भारत में एक लोकप्रिय खेलों में शामिल है। भारत ने वर्ष 1928 से 1956 तक ओलंपिक में लगातार 6 बार स्वर्ण पदक जीते हैं । हॉकी के जादूगर के रूप में मेजर ध्यान चंद का सिक्का तो पू​री दुनिया में चला है।

इस बार तो सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का नाम हटाकर खेल रत्न पुरस्कार में मेजर ध्यानचंद का नाम जोड़ दिया है। बहरहाल भारतीय खिलाड़ियों ने इस बार के ओलिंपिक में अच्छा प्रदर्शन किया और देश इस समय सेलिब्रेट कर रहा है ।

हॉकी को भारत का राष्ट्रीय खेल क्यों कहा जाने लगा ?

Betwinner

बहुत से लोगो के मन में यह सवाल आता होगा की अगर हॉकी का भारत का राष्ट्रीय खेल नहीं है तो लोग क्यों इसे भारत का भारत का राष्ट्रीय खेल कहेने लगे ।

भारत ने 1928 में पहली बार अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में भाग लिया और पहली बार भाग लेने वाली भारतीय हॉकी टीम ने 1928 से लेकर 1956 तक लगातार 6 ओलंपिक स्वर्ण पदक जीते थे ।

जब से भारत को हॉकी में महान खिलाडी मेजर ध्यानचंद मिले तब से भारत ने हॉकी में बहुत से स्वर्ण पदक जीते है और महान खिलाडी मेजर ध्यानचंद जी ने अपने हॉकी कैरियर में करीब 185 हॉकी मैच खेले है और साल 1956 में भारत सरकार ने इन्हे पद्म भूषण से सम्मानित भी किया ।

इसी कारण से हॉकी को बहुत पसंद किया जाने लगा और बहुत से लोग हॉकी को भारत का राष्ट्रीय खेल के रूप में जानने लगे पर सरकार इस बात की कोई पुष्टि नहीं की है की हॉकी को भारत का राष्ट्रीय खेल है ।

देश और उनके राष्ट्रीय खेल की सूची

बहुत से देश है जिनके अपने राष्ट्रीय खेल है उनमे से कुछ देश के राष्ट्रीय खेल की लिस्ट निचे दी हुई है जिनको आप देख सकते है ।

देश का नामराष्ट्रीय खेल
संयुक्त राज्य अमेरिकाबेसबॉल
इंग्लैण्डक्रिकेट
स्पेनमानव युद्ध, सांड-युद्ध
जापानजूडो
कनाडाआइस हॉकी
ऑस्ट्रेलियाक्रिकेट
रूसचैस
मलेशियाबैडमिन्टन
चीनटेबल टेनिस
भारतफील्ड हॉकी (सरकार द्वारा मान्य नहीं )
पाकिस्तानफील्ड हॉकी
ब्राज़ीलफुटबॉल
फ्रांसफुटबॉल
इंडोनेशियाबैडमिन्टन
भूटानतीरंदाजी
अफगानिस्तानबुज़काशी
एंटीगुआ और बारबुडाक्रिकेट
अर्जेटिनापाटो
बांग्लादेशकबड्डी
बारबाडोसक्रिकेट
बरमुडाक्रिकेट
बुल्गारियाभारोतोलन
चिलीचिली रोडियो
क्यूबाबेसबॉल
हंगरीवाटर पोलो
ईरानकुश्ती
जमैकाक्रिकेट
मैक्सिकोचैरेरिया
न्यूज़ीलैंडरग्बी यूनियन
नॉर्वेक्रास कंट्री स्काईंग
दक्षिण कोरियाताईकावांडो
श्रीलंकाबॉलीबॉल
नेपालदांडी बियो
उरुग्वेफुटबॉल
कोलंबियातेजो
फिलीपींसअर्निस
एस्तोनियाबास्केटबॉल
जॉर्जियारग्बी यूनियन
ग्रेनाडाक्रिकेट
गयाना या गुयानाक्रिकेट या वाटर पोलो
आइसलैंडहैंडबॉल
इजराइलफुटबॉल
जमैकाक्रिकेट
लाटवियाबास्केटबॉल (गर्मी), आइस हॉकी (सर्दी)
लिथुआनियाबास्केटबॉल
मेडागास्कर, या ‘मेडागास्कर गणराज्यरग्बी यूनियन
मॉरिशसफुटबॉल
मंगोलियातीरंदाजी, मंगोलियन रेसलिंग, घोड़ो की दौड़
स्कॉटलैंडगोल्फ
टर्कीआयल रेसलिंग
वेल्सरग्बी यूनियन
वेनेज़ुएलाबेसबॉल

ये भी पढ़े:-

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भारत का राष्ट्रीय खेल क्या है?

फील्ड हॉकी (सरकार द्वारा मान्य नहीं ) ।

हॉकी में कितने खिलाड़ी होते हैं?

11

अंतिम शब्द

उम्मीद है की आपको पता चल गया होगा की भारत का राष्ट्रीय खेल क्या है और आपको यह भी पता चल गया होगा की हॉकी भारत का राष्ट्रीय खेल नहीं है और इस समय कोई भी खेल भारत का राष्ट्रीय खेल नहीं है ।

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करे और कोई सवाल है तो आप हमें निचे कमेंट में पूछ सकते है।

Naresh Kumar
Naresh Kumarhttps://howgyan.com
इनका नाम नरेश कुमार है और यह इस ब्लॉग के Founder है । वोह एक Professional Blogger हैं जो SEO, Technology, Internet से जुड़ी विषय में रुचि रखते है । इनको 2 वर्ष से अधिक SEO का अनुभव है और 4 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे है। इनके द्वारा लिखा गया कंटेंट आपको कैसा लगा, कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। आप इनसे नीचे दिए सोशल मीडिया हैंडल पर जरूर जुड़े।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here